सीजफायर उल्लंघन : शिवसेना ने पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
(MAHARASHTRA, India) शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि, ‘ भारत सरकार ने हालांकि पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द करने का निर्णय किया है, लेकिन यह पाकिस्तानी रेंजरों को हमारी सीमा चौकियों पर गोलीबारी करने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है।’ संपादकीय के अनुसार, ‘ हमें पाकिस्तान क्षेत्र में जाने और सबक सिखाने की जरूरत है।’ इसमें कहा गया है कि सरकार ने हालांकि भारत के खिलाफ छद्म युद्ध के लिए पाकिस्तान को चेतावनी देकर सही निर्णय किया है, सरकार को अब पड़ोसी देश के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई करनी चाहिए। सामना के संपादकीय में कहा गया है कि, ‘सरकार ने उन्हें हमारी सीमा पर हमला और छद्म युद्ध रोकने के संबंध में पर्याप्त चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री ने स्वयं चेतावनी दी है। लेकिन अब हमें उनके क्षेत्र में जाने और हमला करने की जरूरत है। यही अब सरकार से हर भारतीय उम्मीद कर रहा है।’ शिवसेना ने कहा कि अगर ऐसे समय में केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती जब पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा निर्दोष लोग मारे जाते तब हर राजनीतिक दल इस मामले से निपटने में अक्षमता के लिए उसकी आलोचना करता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।