‘अब हवा के भरोसे चुनाव नहीं लड़ा जा सकता’
(India)

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुखपत्र सामना में 4 राज्यों में हुए उपचुनावों पर एक लेख लिखा है। उद्धव ने लेख में उपचुनावों के नतीजों के बारे में लिखा है कि अब हवा के भरोसे चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। उपचुनाव में जो नतीजे आए हैं, उनका अध्ययन करने की जरूरत है।सामना के लेख में आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए कहा गया है। यही नहीं बिहार समेत दूसरे राज्यों में लालू, नीतीश और कांग्रेस की जीत को सामना ने केचुओं को जीवनदान की तरह बताया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।