इबोला प्रकोप : दिल्ली में लाइबेरिया से आए 3 भारतीय नागरिकों को जांच के लिए ले जाया गया
(DELHI, India) लाइबेरिया से अलग-अलग विमानों से आज 112 भारतीय नागरिक स्वदेश आ रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली एवं मुबई के हवाईअड्डों को अलर्ट कर दिया गया है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) की तरफ से यहां बताया गया, ‘संभावित योजना के हिस्से के तौर पर विमान के छत्रपत्रि शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचते ही उसे अलग ले जाया जाएगा और फिर सभी यात्रियों की गहन जांच की जाएगी।’ एमआईएएल के मुताबिक, जिन यात्रियों में बीमारी के लक्षण नहीं होंगे उन्हें आव्रजन एवं सीमा-शुल्क मंजूरी के लिए टर्मिनल की तरफ भेज दिया जाएगा जबकि लाइबेरिया से आने वाले यात्रियों में यदि ईवीडी के लक्षण नजर आएंगे तो उन्हें सीधा एंबुलेंस से विशेष अस्पताल भेज दिया जाएगा।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।