(GUJARAT, India)
इन सभी सीटों पर उपचुनाव 13 सितंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 16 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तिथि 27 अगस्त है। वड़ोदरा लोकसभा सीट के लिए स्थानीय उपमहापौर रंजन बेन भट्टा को और मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। ये सीटें क्रमश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने खाली की है। गुजरात में विधानसभा की 9 सीटों के लिए घोषित प्रत्याशियों की सूची में खंभालिया से मुलुभाई बेरा, मणिनगर से सुरेश पटेल, आणंद से रोहितभाई जसाभाई पटेल, डीसा से लेबजी चमन ठाकोर, मांगरोल से लक्ष्मण सिंह जाधव, तलाजा से शिवाभाई गोहिल, टंकारा से भवानजीभाई पटेल, लीमखेडा से विंछियाभाई भूरिया और मातर से केसरी सिंह सोलंकी के नाम शामिल हैं।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।