बीजेपी नेता और यूपी के गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ का एक सनसनीखेज विडियो आया सामने
(DELHI, India) बीजेपी नेता और यूपी के गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ का एक सनसनीखेज विडियो सामने आया है। इस विडियो में योगी अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि अगर मुस्लिम समुदाय के लोग एक हिंदू लड़की को ले जाएंगे हम उनकी कम से कम 100 लड़कियों को ले आएंगे। मंगलवार को यह विडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा, मगर आज योगी आदित्यनाथ ने इस विडियो को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। विडियो और उसमें कही जा रही बातों के बारे में पूछे जाने पर बुधवार सुबह योगी ने कहा, मैं इस मुद्दे पर कोई सफाई नहीं देना चाहता। यह मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे विडियो दिखाने से पहले उनकी जांच कर ले। इस विडियो में योगी आदित्यनाथ अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, अगर वे एक हिंदू बालिका को ले जाएंगे तो बदले में हम कम से कम मुसलमानों की 100 बालिकाओं को ले आएंगे। यही नहीं, आगे वह कहते हैं कि अगर वे 1 हिंदू को मारते हैं तो हम उनके 100 लोगों को मारेंगे।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।