(UTTARPRADESH, International)
मुशर्रफ ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान और मुस्लिम विरोधी बताया है। मुशर्रफ ने यह बयान एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर दिया। न्यूज चैनल के लाइव शो में मुशर्रफ ने कहा, 'नरेंद्र मोदी अब प्रधानमंत्री बन चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपने कार्ड्स प्ले नहीं किए हैं।' मुशर्रफ ने मोदी की प्लानिंग पर हमला करते हुए कहा कि मोदी ने अभी तक पाकिस्तान और मुस्लिमों को लेकर अपनी रणनीति पूरी तरह से भले जाहिर न की हो लेकिन वह क्या करते हैं इसपर हमारी नजर होगी। पाक के पूर्व राष्ट्रपति ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, 'भारत और मोदी को किसी तरह का शक नहीं होना चाहिए, आखिर हम, यह 20 करोड़ लोगों का देश न्यूक्लियर पावर हैं।' मुशर्रफ ने कहा कि मोदी किसी भी तरह की गलती न करें। गौरतलब है कि पाक के पूर्व राष्ट्रपति का बयान ऐसे वक्त में आया है जब लगातार सीजफायर का उल्लघंन कर रहा पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग के लिए आगे आया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।