बेंगलूरू पुलिस ने बुधवार को रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक के खिलाफ रेप, विश्वासघात और धोखेबाजी का मामला दर्ज किया है। मॉडल से अभिनेत्री बनी मैत्रियी ने कार्तिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। अपनी शिकायत में मैत्रियी ने कहा कि कार्तिक ने उससे शादी कर जबरन सेक्स किया और बुधवार को उसने किसी और महिला से सगाई कर ली। पुलिस ने धारा 376, 420 और 406 के तहत रेल मंत्री के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैत्रियी नामक एक महिला ने बेंगलूरू के आर के नगर पुलिस स्टेशन में मंत्री पुत्र कार्तिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उसने कहा कि कार्तिक ने उसके साथ अनौपचारिक रूप से शादी की थी।यही नहीं, उसकी इच्छा के विरूद्ध कार्तिक गौड़ा ने उसके साथ सेक्स किया। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जल्द ही शुरू की जाएगी क्योंकि मामला हाल ही दर्ज किया गया है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।