(India)
अमेरिका में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों की शादी में अधिक मेहमान जुटे, उनका वैवाहिक जीवन बेहद सफल रहा। नेशनल मैरिज प्रोजेक्ट रपट के सह लेखक मनोवैज्ञानी गेलेना के रोड्स और स्कॉट एम.स्टेनले ने कहा कि शादी के पहले जिन लोगों के सेक्सुअल पार्टनर की संख्या कम होती है, उनका पत्नी से ज्यादा मधुरता होती है। इस शोध के लिए लेखक ने अमेरिका रिलेशनशिप डेवलपमेंट स्टडी के आंकड़ों का विश्लेषण किया। यह अध्ययन 2007-08 के दौरान 18-34 आयुवर्ग के एक हजार लोगों पर किया गया, जो अविवाहित थे, लेकिन विपरीत लिंग के व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थे। अगले पांच वर्षो में 418 लोगों की शादी हुई। शोधकर्ता ने पाया कि शादी के पहले जिन लोगों के कम सेक्सुअल पार्टनर थे, उनका वैवाहिक जीवन अधिक सेक्सुअल पार्टनर वाले लोगों की तुलना में बेहतर रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।