यात्रा से दो दिन पहले जापानी भाषा में मोदी ने किए 8 ट्वीट
(DELHI, India) गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री के निजी ट्विटर खाता (@narendramodi) से जापानी भाषा में ट्वीट किए गए। इनमें से एक में उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे (@AbeShinzo) को संबोधित भी किया है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं और वह शिंजो एबे के नेतृत्व का सम्मान करते हैं। मोदी ने ट्विटर पर जापानी भाषा में किए आठ ट्वीट के बाद अंग्रेज़ी में जानकारी दी, 'जापानी मित्र चाहते थे कि मैं वहां के लोगों से सीधे जापानी में ही संवाद करूं। मैं जापानी में अनुवाद के लिए भी उनका धन्यवाद व्यक्त करता हूं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 अगस्त को जापान के लिए रवाना होंगे और 3 सितंबर तक जापान के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष शिंजो एबे के अतिरिक्त वहां के सम्राट से भी मुलाकात करेंगे।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।