जब तक धरती रहेगी, तब तक रेप होते रहेंगे: तृणमूल विधायक दीपक हल्दर
(WESTBENGAL, India) अब तृणमूल विधायक ने रेप को लेकर ऐसा आपत्तिजनक बयान दिया है जिससे विवाद खासा बढ़ गया है। डायमंड हार्रबर क्षेत्र से विधायक दीपक हल्दर ने बुधवार को कहा कि जब तक धरती रहेगी, तब तक रेप की घटनाएं होती रहेंगी। उन्‍होंने कहा कि पहले भी रेप होते रहे हैं, आज भी रेप होते हैं। जब तक ये धरती रहेगी, तब तक रेप होते रहेंगे। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने टीएमसी नेता के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा कि ये पूरी तरह से 'असंवेदनशील' टिप्पणी है। वहीं, राष्य्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ममता शर्मा ने सीएम ममता बनर्जी से मांग की है कि हल्दर को उनके इस 'असंवेदनशील' बयान के लिए हटाया जाए। गौर हो कि हल्दर ने ये बयान अपने विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में दिया। हालांकि, बयान पर बवाल मचने के बाद हल्दर ने कहा कि उन्होंने ये बयान जागरुकता फैलाने की नीयत से दिया था। उन्होंने कहा कि मेहरबानी करके मीडिया इस बयान को संदर्भ से अलग नहीं ले। मैंने ऐसा क्यों कहा? मैं रेप का समर्थन नहीं करता, मैंने इसलिए कहा क्योंकि ये एक सामाजिक बुराई है और अकेले ममता बनर्जी रेप से निजात नहीं दिला सकती। हल्दर का बयान ऐसे समय पर आया है जब टीएमसी पहले ही से अपने सांसद तपस पाल के विवादित बयान से मुसीबत में थी। तपस पाल ने बीते महीने कहा था कि अगर सीपीएम के लोग उनके कार्यकर्ताओं के सिर का बाल पकड़ते हैं, वे अपने लड़कों को कहेंगे कि वो सीपीएम की लड़कियों का रेप करें।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।