ममता को वामदलों से परहेज नहीं
(India)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कोई भी अछूत नहीं है और सीपीएम के साथ गठबंधन का कोई प्रस्ताव आया तो तृणमूल कांग्रेस उस पर विचार कर सकती है। ममता बनर्जी अब तक कम्यूनिस्ट पार्टियों की कट्टर विरोधी रही हैं और लेफ्ट फ्रंट की तीन दशक पुरानी सरकार को उखाड़कर राज्य की सत्ता में आई थीं। ममता के रुख में यह बदलाव बिहार का इफेक्ट है जहां दो धुर विरोधी लालू यादव और नीतीश कुमार एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस गठबंधन में हाल ही में हुए उपचुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। लालू और नीतीश को बधाई देते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि उनके राज्य में ऐसे हालात बने तो उनकी पार्टी भी इस तरह का कुछ सोच सकती है। ऐसे हालात बनने से उनका मतलब बीजेपी के मजबूत होने से है क्योंकि बीजेपी के विरोध में ही लालू-नीतीश-कांग्रेस ने बिहार में महागठबंधन बनाया था।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।