मौसम में फिर हुआ बदलाव,, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना
(India) राजस्थान में रक्षाबंधन के बाद से ही बारिश को तरस रहे जयपुर शहर को 18 दिन बाद राहत मिली है,, शनिवार को सुबह नौ बजे शुरू हुआ रिमझिम का सिलसिला दोपहर दो बजे तक जारी रहा और उसके बाद रविवार को भी को भी जयपुर में बारिश हुई आैर मौसम सुहावना हो गया । जेएलएन मार्ग पर 11 मिमी पानी बरसा। अधिकतम तापमान भी 4.6 डिग्री गिर गया। प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी बारिश हुई। बूंदी में 75 मिमी, टोडाभीम में 50 मिमी, बांसवाड़ा के घाटाेल में 79 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।