दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, उमस से मिली राहत
(DELHI, India) मौसम विभाग ने कहा, ‘राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम बारिश हुई तथा सफदरजंग वेधशाला में 35.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।’ बारिश के बाद पारा लुढ़कर 26 डिग्री तक आ गया। मौसमविज्ञानी ने कहा, ‘पालम में 46.2 मिलीमीटर, लोदी रोड में 34 मिलीमीटर, आयानगर में 38.8 मिलीमीटर और रिज क्षेत्र में 19.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।’’ अनवरत बारिश होने से दिन के समय आद्र्रता 95 फीसदी तक चली गयी। इसी बीच कई महत्वपूर्ण चौराहों समेत विभिन्न स्थानों से जलजमाव की खबरें आयीं लेकिन छुट्टी का दिन होने की वजह से यातायात संबंधी समस्या नहीं खड़ी हुई। यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘वजीराबाद फ्लाईओवर, बारापुला, अधचीनी चौराहा, लाला लाजपत राय मार्ग, लोदी रोड, इग्नू रोड, भगवानदास रोड, एम्स, रजोकरी फ्लाईओवर जैसे क्षेत्रों से जलभराव की शिकायतें आयीं।’ संभावना है कि कल पारा 34 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विज्ञानी ने कहा, ‘दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कल आसमान में बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।