(DELHI, India)
गृह मंत्रालय ने सोमवार को इन खबरों को खारिज किया कि नेपाल में इस महीने के अंत में होने वाले दक्षेस सम्मेलन से इतर राजनाथ सिंह की अपने पाकिस्तानी समकक्ष से मिलने की योजना है। गृहमंत्री के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि सिंह का यह दृढ़ मत है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते। कार्यालय ने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद और हिंसा नहीं रोकता तब तक कोई वार्ता संभव नहीं है। गृहमंत्री दक्षेस सम्मेलन में शामिल होने के लिए 18 और 19 दिसंबर को नेपाल यात्रा पर जाएंगे।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।