(India)
जब ये एक अवॉर्ड शो में पहुंची, तो लोगों ने इनके स्टाइल सेंस की जगह इनके रवैये पर ट्वीट करने शुरू कर दिए। इन पर इल्ज़ाम लगा कि माइकल ब्राउन को श्रद्धांजलि के दौरान ये फोन पर बिज़ी थीं। माइकल ब्राउन की 18 साल में मृत्यु हो गई थी। माइकल पुलिस द्वारा मारे गए थे और जनता ने पुलिस के खिलाफ इसका विरोध दो हफ्तों तक किया था। माइकल की मौत के बाद नक्लवाद की बहस और तेज़ हो गई थी और जब माइकल को श्रद्धांजलि के दौरान, ये तीनों स्टार्स मौन धारन करने की जगह, अपने-अपने फोन्स में बिज़ी दिखीं, तो कई लोगों ने इसका एतराज जताया। किम और जेनर सिस्टर्स की ये तस्वीरें ट्वीट भी की गई हैं। हालांकि, जेनर्स के प्रवक्ता ने इन इल्ज़ामों को बेबुनियाद बताया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।