(Mumbai, Mumbai)
मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विभाग के महानिदेशक वी के राजीव ने बताया, ‘हमने अगले 48 घंटे में मुंबई में भारी बारिश और मध्य महाराष्ट्र तथा कोंकण में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।’ उन्होंने बताया कि तेज दक्षिण पश्चिमी हवाओं, विदर्भ क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने और मध्य महाराष्ट्र तट से केरल तट की ओर चले अपतटीय वेग ने राज्य में मानसून के फिर सक्रिय होने में योगदान दिया है। इस बीच शहर में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया और यातायात की आवाजाही में दिक्कत आई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।