(International)
दोनों देश परमाणु करार पर आगे बढ़ने सहित तकनीकी एवं रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर सहमत हुए। साथ ही जापान और भारत ने समस्याओं का समाधान आपसी सहयोग से करने पर राजी हुए। टोक्यो में दोनों देशों ने साझा बयान जारी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'भारत-जापान के बीच संबंध और गहरा हो गया है। जापान आने का अवसर पाकर मुझे खुशी हुई। हमारी विदेश नीति में जापान की प्राथमिकता रहेगी।' मोदी ने कहा कि भारत के विकास और परिवर्तन में जापान की अहम भूमिका होगी और दोनों देश सोशल ग्लोबल पार्टनरशिप के आधार पर आगे बढ़ेंगे। भारतीय पीएम ने कहा कि आने वाले समय में जापान में दो लाख 10 हजार कोरड़ रुपए का निवेश करेगा। जबिक जापानी पीएम आबे ने कहा कि भारत और जापान के संबंध ऐतिहासिक हैं और मोदी के जापान दौरे से यह संबंध और गहरा हो गया है। एशिया में जापान और भारत के महत्व को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा, 'कहा जाता है कि 21वीं सदी एशिया की होगी लेकिन इस 21वीं सदी का स्वरूप कैसा हो इसका निर्धारण करने में भारत-जापान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।' मोदी ने कहा कि नई दिल्ली और टोक्यो अनुसंधान, पर्यावरण, विज्ञान और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। साथ ही पीएम मोदी ने दोनों देशों के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों पर जोर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।