‘कांग्रेस की बनाई योजनाओं को आगे बढ़ा रही है मोदी सरकार’
(India)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के सौ दिन पूरे हो गए लेकिन एक भी नई योजना चालू नहीं हो सकी है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं। चुनाव के बाद ये सोनिया का दूसरा दौरा है। सोनिया निजी विमान से रायबरेली पहुंची। इस मौके पर सोनिया ने मोदी सरकार की आलोचना की. सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार के सौ दिन पूरे हो गए लेकिन एक भी नई योजना चालू नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस की बनाई नीति और योजनाओं को ही आगे बढ़ा रही है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।