भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केरल दौरे पर
(India)
बीजेपी की कमान संभालने के बाद अमित शाह ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. इसी सिलसिले में सोमवार को वो दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे। यहां वह संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष ने सोमवार सुबह पद्मनाभ मंदिर में पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि केरल में बीजेपी लंबे समय से असफल रही है। मौजूदा लोकसभा चुनाव में भी पार्टी केरल में अपना खाता खोलने में नाकाम रही थी। शाह इस दौरान पार्टी को गांवों के स्तर पर मजबूती प्रदान करने की जरूरत पर बल देंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।