झारखंड में दो मंत्रियों पर गिर सकती है गाज
(India)
नेशनल शूटर तारा शाहदेव और रकीबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली प्रकरण में संलिप्त राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी और नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान पर गाज गिर सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दोनों मंत्रियों की बर्खास्तगी का दबाव बनने लगा है। खुद मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरेश पासवान ने भी एक मामले में रकीबुल से मिलने की बात मानी है। उधर, जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी कहा है कि मुख्यमंत्री कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। महिला होने के नाते उनका मानना है कि तारा शाहदेव को न्याय मिलना चाहिए। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झामुमो के भीतर से भी मंत्रियों को बर्खास्त करने का मुख्यमंत्री पर दबाव बढ़ता जा रहा है। खासकर रांची पुलिस द्वारा दोनों मंत्रियों से पूछताछ किए जाने के फैसले से भी सरकार डॉक में खड़ा हो रही है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।