वित्त मंत्री अरुण जेटली की हुई सर्जरी
(DELHI, India) मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अस्पताल में अपनी लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया करवाई। भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह प्रक्रिया एक निजी अस्पताल में की गई और सफल रही। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेटली (61) को सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और सर्जरी से पहले उनके कुछ परीक्षण किए गए थे। उनकी हालत ठीक बताई जाती है। जेटली पिछले कुछ सालों से मधुमेह से पीड़ित हैं।



Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।