जापान की सफल यात्रा पूरी कर स्वदेश पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
(DELHI, India) वहीं दोनों पक्षों ने अपना रणनीतिक सहयोग नये स्तर तक ले जाने पर सहमति जतायी। मोदी जापान की पांच दिवसीय यात्रा पूरी करके आज दोपहर यहां पहुंचे। जापान यात्रा के दौरान वह तोक्यो के अलावा क्योतो भी गए। मोदी ने इस दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और देश के अन्य नेताओं से मुलाकात की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की । मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किये जिनमें रक्षा आदान प्रदान, स्वच्छ उर्जा में सहयोग, सड़क एवं राजमार्ग, स्वास्थ्य एवं महिला विषयक समझौते शामिल हैं। इसके अलावा दोनों पक्षों ने संबंधों को नये स्तर पर ले जाने की प्रतिबद्धता भी जतायी। जापान ने इसके साथ ही छह भारतीय संस्थाओं पर से प्रतिबंध हटा लिया जिनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड भी शामिल है। यह प्रतिबंध 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद लगाया गया था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।