आज मुम्बई दौरे पर होंगे अमित शाह
(India)
मिशन महाराष्ट्र के सिलसिले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज मुम्बई पहंुचेगे लेकिन उद्धव के घर मातोश्री से दूर रहेंगे । इस दौरान अमित शाह बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गणेश महोत्सव’ में हिस्सा लेंगे । शाह सिद्धटेक अष्टविनायक गणपति की महाआरती उतारेंगे। इस दौरान शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर लगी गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इधर गिल्डर टैंक मैदान पर मुंबई गणेश महोत्सव में शाह के स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।