दिल्ली में सरकार बनाने की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज होते दिख रही है। एक अखबार के अनुसार दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चिट्ठी लिखकर सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की इजाजत मांगी है।सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ने इस चिट्ठी को गृह मंत्रालय के पास उनकी राय जानने के लिए भेज दिया है। अगर राष्ट्रपति से इजाजत मिलती है, तो उप राज्यपाल बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं।गौरतलब है कि 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 31 और सहयोगी दल को एक सीट मिली थी, जबकि दूसरी सबसे बड़ी पार्टी आम आदमी पार्टी थी, जिसे कुल 28 सीट मिले थे। हालांकि बीजेपी के तीन विधायक - रमेश बिधूड़ी, डॉ हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा अब सांसद बन चुके हैं।निर्दलीय विधायक रामवीर शौकीन ने सरकार बनाने की स्थिति में बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि बीजेपी बाकी के चार विधायकों का जुगाड़ कहां से करती है। वहीं इस खबर के आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा है कि उपराज्यपाल पहले बीजेपी से ये तो पूछें कि वह बहुमत कहां से लाएगी। उन्होंने विधानसभा भंग कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।