‘कांग्रेस मुक्त भारत के दूसरे अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र से’
(India)
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई दौरे पर है। जहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के बीच अमित शाह ने कहा कि शिवाजी के स्वराज के बाद महाराष्ट्र से कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत होगी। अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र की भ्रष्ट सरकार को बीजेपी उखाड़ फेंकने को तैयार है। वही आज रात साढ़े नौ बजे वे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके निवास मातोश्री में मुलाकात करेंगे। कार्यकर्ताओं से अमित शाह ने कहा कि एक जमाने में स्वराज की शुरुआत शिवाजी महराज ने की थी। अब कांग्रेस मुक्त भारत के दूसरे अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र से होगी। मुझे विश्वास है कि पूर्व से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक। इस अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र से होगी। जो तमिलनाडु तक पहुंचेगी। पिछले 15 साल से महाराष्ट्र में आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।