आज राष्ट्रपति से मिलेंगे आप नेता
(India)
दिल्ली में सरकार बनने को लेकर शुरू हुई उथल-पुथल को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता आज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।ट्वीट में बताया गया है कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चल रही गतिविधियों में वह शनिवार शाम 6ः30 बजे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में वह उपराज्यपाल नजीब जंग की शिकायत भी प्रणव मुखर्जी से कर सकते हंै।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।