स्पेन में 132 सालों से बन रहा है ये चर्च, अब भी है अधूरा,
(India) हैरानी की बात यह है कि अधूरा होने के बावजूद यह चर्च आकर्षण का केंद्र है। इसके बाहरी खूबसूरती के साथ इसकी आंतरिक साज-सज्जा भी काफी करीने से की जा रही है। हर वर्ष लाखों पर्यटक इसकी खूबसूरती निहारने आते हैं। स्पेन और बार्सेलोना शहर का मुख्य आकर्षण बने इस चर्च को चंदे से बनाया जा रहा है। ला सग्रादा फमिलिया यूनेस्को की साल 2005 से वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। इस चर्च के अनेक दरवाजों में मुख्य द्वार को "जीवन का झूला' कहते है।

चर्च में ये हैं खूबियां

* 1882 में शुरू हुआ था निर्माण।
* 2026 के अंत तक तैयार होगा।
* 18 ऊंची मीनारें हैं इसमें।
* 560 फीट की है सबसे ऊंची मीनार।
* 30 लाख टूरिस्ट आते हैं हर साल।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।