(JAMMUandKASHMIR, India)
प्रधानमंत्री मोदी जम्मू पहुंच चुके हैं, जम्मू पहुंचते ही प्रधानमंत्री अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री बैठक कर रहे हैं, बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद हैं, पीएम दोपहर तीन बजे दिल्ली वापस लौटेंगे, सेना आज से पानी में फंसे हुए लोगों को हैलीकॉप्टर से बचाने का अभियान शुरू करेगी, मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार से एक हफ्ते तक जम्मू कश्मीर में मौसम साफ़ रहेगा और बारिश नहीं होगी, ऐसे में आज लोगों को थोड़ी राहत मिलने की आशा है, श्रीनगर के पादशाही बाग़ इलाके में झेलम नदी का तटबंधन टूट जाने से पादशाही बाग़, मेहजूर नगर, नौगाम, लसजन, नटीपोरा और छनपोरा पानी भर गया है, ऐसे हालात को देखते हुए यहाँ हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीँ जम्मू में तवी और चिनाब नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।