(DELHI, India)
न्यायाधिकरण की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल पीके रथ को बरी किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘भारतीय सेना की तरफ से इस मामले को पूरी बारीकी के साथ नहीं चलाया गया और न्यायाधिकरण की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल रथ को लाभ देते हुए तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया।’ सुकना मामले में न्यायाधिकरण ने रथ को क्लीन चिट दे दी है। सिंह ने कहा कि सरकार को न्यायाधिकरण के फैसले के खिलाफ अपील करनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत के ‘लव जेहाद’ पर रूख को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा, ‘वह एक समाज सुधारक हैं और दिन-रात भारतीय समाज से कई बुराइयों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।