(India)
लेकिन सोचिए अगर ये सभी धरोहरें या ऐतिहासिक स्थल एक ही जगह, एक ही शहर में हो तो कैसा रहेगा? वाकई में फिर तो कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं होगी। संभवत: इसी का ध्यान रखते हुए चीन के शेनझेन में 'विंडो ऑफ वर्ल्ड' का निर्माण किया गया है। इसमें दुनियाभर के अजूबों, ऐतिहासिक धरोहरों और मशहूर प्रतीकों के प्रतिरूप को जगह दिया गया है। इसमें कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर, फ्रांस के एफिल टावर, प्राचीन एथेंस, पीसा की मीनार और टावर ऑफ लंदन से लेकर तमाम महत्वपूर्ण स्मारकों के मॉडल मौजूद हैं। इसके अलावा, यहां सिडनी का ओपेरा हाउस, नियाग्रा फॉल और ग्रैंड कैन्योन की झलक भी देखने को मिलेगी। बता दें कि 'विंडो ऑफ वर्ल्ड' में सालाना चेरी फेस्टिवल और इंडियन कल्चर वीक का आयोजन किया जाता है। वहीं, गर्मियों के दिन में इंटरनेशनल बियर फेस्टिवल पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इसके अलावा, यहां होने वाला पॉप म्यूजिक फेस्टिवल युवाओं का पसंदीदा फेस्टिवल है। इसके साथ ही यहां कई तरह की एडवेंचर ट्रिप की भी व्यवस्था है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।