बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में FDI की अनुमति नहीं देंगे: निर्मला
(DELHI, India) नई सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में एक संवाददाता सम्मेलन में निर्मला ने कहा, ‘हम इस बारे में स्पष्ट हैं कि बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति नहीं दी जाए। इस बारे में कोई असमंजस नहीं है।’ सीतारमण ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा ने बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र पर अपनी स्थिति स्पष्ट की हुई है और उसने अपने घोषणापत्र के आधार पर ही चुनाव में सफलता हासिल की है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में 51 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी थी। हालांकि, भाजपा ने इस नीति का विरोध किया था। राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील देश के बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। हालांकि, नई सरकार इस क्षेत्र में एफडीआई के खिलाफ है, लेकिन अभी तक उसने इस नीति को समाप्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। संप्रग सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में सिर्फ टेस्को के निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।