भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के मुख्मयंत्री पद के लिए केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट कर सकती है। हालांकि अभी तक भाजपा ने अपने किसी भी नेता का इस पद के लिए चयन नहीं किया है। प्रदेश के स्थानीय नेता भी सुषमा स्वराज के समर्थन में दिख रहे हैं। स्थानीय नेताओं की माने तो पार्टी में अंदर खाते स्वराज को प्रोजेक्ट करने की चर्चा चल रही है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा से एक भाजपा सासंद का मानना है कि पार्टी सुषमा को सीएम पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों में से सुषमा बेहतर विकल्प होंगी। साथ ही भाजपा सांसद का कहना है कि प्रदेश में सीएम पद के उम्मीदवार बनने की लाइन में पार्टी के 500 नेता हैं, पार्टी अभी सोच रही है कि किसे प्रदेश के सीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाए, जिसकी वजह से अभी तक पार्टी ने कोई घोषणा नहीं की है। कई स्थानीय नेताओं का कहना है कि पार्टी सुषमा स्वराज को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट कर सकती है। लेकिन देखना यह होगा कि केंद्रीय सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने के बाद सुषमा स्वराज राज्य की राजनीति में रूचि दिखाएंगी या नहीं। पार्टी नेताओं का कहना है कि सुषमा स्वराज को उम्मीदवार बनाना पार्टी के लिए अच्छा रहेगा। इससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी होगी। लेकिन आखिरी फैसला पार्टी की केंद्रीय कमांड को लेना होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।