‘सांप्रदायिक दंगे भड़का सकती है भाजपा’
(India)
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा दंगे भडकाने और अफवाहें फैलाने वाली है. मुलायम ने इसके साथ ही दोहराया कि राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश कर सकती है.मुलायम ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में भाजपा के विधायकों ने दंगे भड़काये, जबकि विवाद दो संप्रदायों नहीं बल्कि दो व्यक्तियों के बीच था. भाजपा ने उस विवाद को सांप्रदायिक रंग दे दिया. हालांकि प्रदेश सरकार ने समय पर स्थिति संभाल ली.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।