देश की कमान सरदार पटेल को सौंपी होती तो चेहरा आज अलग होता: योगी आदित्यनाथ
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) आदित्यनाथ ने रोहनिया विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए ‘अपना दल’ उम्मीदवार कृष्णा पटेल के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में यह बात कही। कृष्णा मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल की मां हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने यदि देश की कमान सरदार पटेल को सौंप दी होती तो देश का पूरा चेहरा आज अलग होता।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।