इजराइल ने गंगा सफाई योजना में मदद की पेशकश की
(DELHI, India) केन्द्र ने प्रदूषण से प्रभावित गंगा को तीन साल में पुनजीर्वित करने की एक समेकित योजना ‘नमामी गंगा’ तैयार की है। इजराइल के आर्थिक एवं व्यापार मिशन के प्रमुख योनातन बेन जाकेन ने बताया, हम पहले ही केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती और संबंधित सचिवों के साथ कुछ बैठकें कर चुके हैं, हम इसमें शामिल होना चाहते हैं।
हमने (परियोजना के लिए) अपने जानकारी, प्रौद्योगिकी और तकनीकी जानकारियों की पेशकश की है। ‘जल सुरक्षा और अनुपयुक्त पानी प्रबंधन’ पर एक सेमिनार के मौके पर उन्होंने कहा कि इजराइल को अनुपयुक्त जल ट्रीटमेंट, शुद्धिकरण तथा कृषि एवं उद्योग के लिए पानी के दोबारा इस्तेमाल के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं और विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। योनातन ने कहा, हम बातचीत की प्रक्रिया में हैं और हमारा मानना है कि नदी (गंगा) से औद्योगिक प्रदूषण को दूर करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। गंगा पुनरोद्धार को एक जनांदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए मोदी ने कल कहा था कि नमामी गंगा मिशन की पहली प्राथमिकता प्रदूषण के ताजा सृजन को रोकना होना चाहिये। मोदी इस मिशन की पहली उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कम से कम 11 इस्राइली कंपनियों ने इस सेमिनार में भाग लिया जो भारतीय और इस्राइली कंपनियों के बीच ‘बिजनेस टू बिजनेस’ (बीटूबी) मुलाकात वार्ता थी। इन कंपनियों में एक्वाइज, बायोपेट्रोक्लीन, आमियाद, अयाला एक्वा और निस्को शामिल थीं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।