राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात.......
(DELHI, India) राजस्थान के राज्यपाल -कल्याण सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। कल्याण सिंह द्वारा राजस्थान के राज्यपाल का पद ग्रहण करने के बाद उनकी प्रधानमंत्री से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी को गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह मुलाकात लगभग 20 मिनट तक चली।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।