दिल्ली में सरकार बनाने की हलचल के बीच खबर आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि दिल्ली में जोड़तोड़ से सरकार बनाई जाए। पार्टी आलाकमान जोड़तोड़ से सरकार बनाने के खिलाफ है। सूत्रों के माने तो दिल्ली में सरकार बनाने के खिलाफ हैं प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी आलाकमान अपनी तरफ से इसकी पहल नहीं करेगी। पार्टी का मानना है कि अगर उपराज्यपाल अगर न्योता देते हैं तभी इसपर विचार किया जाएगा। हालांकि सूत्रों ने ही बताया है कि बीजेपी ने आखिरी फैसला 3 नेताओं पर छोड़ा है। पीएम मोदी और बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाने की हालत में आखिरी फैसला लेने का अधिकार नितिन गडकरी.... प्रभात झा और सतीश उपाध्याय पर छोड़ा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।