आज से गुजरात दौरे पर राजनाथ
(India)
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय गुजरात दौरा एक दिन आगे खिसक गया है और अब वे राज्य के तटवर्ती और सीमावर्ती सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 सितंबर को प्रदेश में होंगे। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी ने इस आशय की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नौ और 10 सितंबर के स्थान पर केन्द्रीय गृह मंत्री 10 और 11 सितंबर को होंगे। वे कच्छ स्थित बीएसएफ कैंप का दौरा करेंगे। गुजरात सरकार ने पहले घोषणा की थी कि सिंह नौ और दस सितंबर को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। नए कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री बुधवार को पहले तटवर्ती शहर पोरबंदर जाएंगे। भारतीय नौसेना ने हाल ही में यहां नौसैनिक अड्डा बनाने की घोषणा की थी। अधिकारियों ने बताया कि अगले दिन बृहस्पतिवार को वे सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए कच्छ क्षेत्र में लाखी नाला क्रीक स्थित बीएसएफ शिविर का दौरा करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।