(JAMMUandKASHMIR, India)
बाढ़ प्रभावित जम्मू एवं कश्मीर में 76,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत-बचाव कार्य व्यापक पैमाने पर काफी तेजी से जारी हैं, वहीं अब भी लाखों लोग अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। हालांकि, बुधवार को नदियों का जलस्तर कम हुआ है, जोकि राहत की खबर है। रेस्क्यू में सेना, वायुसेना, मरीन कमांडो और एनडीआरएफ जी जान से जुटी हैं। वहीं, 61 हेलीकॉप्टर भी राहत कार्य में लगे हैं। सेना और वायुसेना ने फंसे लोगों को निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जबरदस्त तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर सेना और सीमा सड़क संगठन ने सड़कें बनाई हैं। वहीं, श्रीनगर-लेह हाइवे को खोल दिया गया है। वहीं, बाढ़ के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद निगरानी रख रहे हैं। राज्य के इतिहास में पिछले 60 वर्ष में आई भीषणतम बाढ़ से तबाह हुई सड़कों और संचार व्यवस्था को कायम करने में सरकारी एजेंसियां जुट गई हैं। बाढ़ से करीब 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।