मोदी सरकार को नियंत्रित नहीं कर रही है आरएसएस'
(DELHI, India) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने यहां कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्र में ‘राष्ट्रवादी’ सरकार के लिए उसने अभियान चलाया था, लेकिन वह नरेंद्र मोदी सरकार पर नियंत्रण बल या मार्गदर्शक के तौर पर काम नहीं करेगी। आरएसएस के मुख्य प्रवक्ता मनमोहन वैद्य ने कहा कि आरएसएस नरेंद्र मोदी सरकार के लिए मार्गदर्शक या नियंत्रक बल के तौर पर कार्य नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि संघ ने केवल मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और केंद्र में ‘राष्ट्रवादी’ सरकार का गठन सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि अब आरएसएस अपनी सामान्य गतिविधियों में वापस आ गयी है और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में उपयोग कर रही है। मोदी सरकार के प्रदर्शन का आरएसएस का मूल्यांकन के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन कहा कि वह भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए एक साल का वक्त देगी। संघ की समन्वय समिति की यहां दोराहा में पांच दिन तक चलने वाली वाषिर्क बैठक में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित 32 वरिष्ठ नेता एकत्र हुए हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।