चीनी बच्चे को नदी में मिली 3,000 साल पुरानी तलवार
(India) एक न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 11 वर्षीय यैंग जुंक्सी, लाओझोलिन नदी में हाथ धो रहा था कि तभी उसे एक तांबे की तलवार मिली। यैंग, इस 26 सेंटीमीटर (10 इंच) लंबी प्राचीन तलवार को घर ले आया। उसके पिता ने इसे चाइना रेलिक्स ब्यूरो (पुरातत्व विभाग) को देने को सौंप दिया है। तलवार के आकार और संरचना के आधार पर पुरातत्वविदों ने इसे करीब 3,000 साल पुराना बताया। गोओयू कल्चरल रेलिक्स ब्यूरो के एक्सपर्ट लू झिवेई ने बताया कि यह शैंग या झोऊ राजवंश के दौर की तलवार हो सकती है। इसे युद्ध के लिए नहीं, बल्कि सजावट के लिए बनाया गया था। झिवेई ने बताया, "छोटी तलवार को नगर अधिकारी, स्टेटस सिंबल के तौर पर इस्तेमाल करते थे। यह किसी सैन्य अधिकारी की तलवार जैसी नहीं है। बच्चे के पिता जिन्हाई ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्राचीन तलवार खरीदने के लिए कई लोगों ने उन्हें लालच दिया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिन्हाई ने बताया, "कुछ लोगों ने तलवार के बदले काफी पैसे देने की बात कही। लेकिन, हमें लगा कि इसे बेचना गैरकानूनी होगा।" तलवार को सौंपने पर बच्चे और उसके पिता को सरकार की तरफ से ईनाम भी दिया गया। इस खोज के आधार पर चीन के पुरातत्वविद, लाओझोलिन नदी के आसपास बड़े स्तर पर खुदाई करने के बारे में सोच रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि नदी किनारे ऐसी कई प्राचीन वस्तुएं दबी हो सकती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।