कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेताओं के उम्र विवाद के बीच पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि नया जोश और पुराना होश ही संगठन को मजबूती दे सकता है। सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए, चाहे वह राजनीतिक हो या कॉर्पोरेट, उत्तराधिकार प्रबंधन के कुछ तौर-तरीके होते हैं और नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। दिग्विजय ने कहा, युवाओं को पार्टी में हमेशा जगह दी जाती है और इस प्रक्रिया में वरिष्ठ नेता धीरे-धीरे बाहर जाते हैं, लेकिन यह हमेशा एक मिलीजुली टीम होती है। युवाओं को पार्टी में मौका मिलना चाहिए लेकिन यह हमेशा युवाओं का जोश और वरिष्ठ नेताओं का अनुभव ही होता है जिससे किसी संगठन को मजबूती मिलती है।श् सिंह ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब कांग्रेस में वरिष्ठ और उम्रदराज नेताओं के रिटायरमेंट लेने को लेकर एक बहस चल रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।