केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पेश किया सरकार के 100 दिनों का लेखा-जोखा
(DELHI, India) केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मोदी सरकार के 100 दिनों का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर बाढ़ में सेना ने शानदार काम किया और 1 लाख से ज्यादा लोगों को बचाया। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ राष्ट्रीय आपदा है। उन्होंने सेना और एनडीआरएफ के बेहतर रेसक्यू ऑपरेशन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर बाढ़ में राहत-बचाव कार्य में धन की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 1 लाख 30 हजार लोगों को बचाया गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकी संगठन अलकायदा की सीडी की जांच जारी है और देशवासियों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार नक्सली समस्या से निपटने को तैयार है और 100 दिन में सबसे ज्यादा नक्सलियों (132) ने समर्पण किया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय टेस्ट मैच जैसा है वनडे या टी-20 मैच जैसा नहीं। उन्होंने कहा कि हम पुलिस थानों को आधुनिक और महिलाओं के अनुकूल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अगले पांच साल में सिमी पर रोक लगा देंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।