योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ी, 24 घंटे में दूसरी एफआईआर दर्ज
(DELHI, India) आदित्यनाथ के खिलाफ 24 घंटे में यह दूसरी एफआईआर है। एफआईआर की पुष्टि करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि, इलेक्शन कमीशन ऑफर इंडिया के निर्देश के बाद आदित्यनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। योगी पर धारा 125, 153ए, 295ए और 505 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसी के साथ चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ को हाल ही में नोएडा में दिए गए भाषण में द्वेषपूर्ण भावनाएं फैलाने के लिए फटकार लगाई है और राज्य चुनाव अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने भाजपा नेता को भविष्य में अपनी सार्वजनिक भाषणों को लेकर सावधान रहने की चेतावनी दी है। इससे पहले बुधवार देर रात को आदित्यनाथ के खिलाफ रोक के बाद भी चुनावी सभा करने एफआईआर दर्ज की गई थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।