(International)
एससीओ के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर हुई एक बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव ने उक्रेन, इराक और अफगानिस्तान की स्थिति और इस वर्ष बाद में होने वाली रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन की नयी दिल्ली यात्रा पर विस्तृत चर्चा की। विभिन्न संयुक्त परियोजनाओं पर अमल करने के अलावा आर्थिक सहयोग और उर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के बारे में सुषमा और लावरोव ने व्यापक चर्चा की और उम्मीद व्यक्त की कि भारत की नयी सरकार इन संबंधों को और आगे बढ़ाएगी। दोनों नेताओं ने महसूस किया कि व्यापार, ऊर्जा, निवेश और रक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों को और आगे बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। जारी यूक्रेन में अलगाववादियों का समर्थन करने के कारण लगे प्रतिबंध के मद्देनजर रूस अपने संबंधों को भारत और चीन जैसे देशों के साथ और बढ़ाना चाहेगा। बहरहाल, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कल कहा था के अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर रक्षा, वित्त और ऊर्जा क्षेत्र में समन्वित प्रतिबंध को और बढाने का निर्णय किया है जो यूक्रेन में अवैध कार्रवाई के खिलाफ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।