राजनाथ सिंह बोले, लव जेहाद, यह क्‍या होता है?
(DELHI, India) इस विषय पर पूछे जाने पर राजनाथ ने हल्की मुस्कान के साथ सवाल किया, ‘ लव जेहाद क्या है ? ’ उत्तरप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले लक्ष्मीकांत वाजपेयी और योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेताओं ने इस मुद्दे को उठाया। मुस्लिमों से हिन्दू लड़कियों को दूर रहने के उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात से भाजपा नेताओं के बयानों के बारे में पूछे जाने पर राजनाथ ने कहा, ‘ अरे, यह है क्या ? हमें नहीं मालूम।’ इस बारे में बार बार पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा, ‘ मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।