बीजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार: जावड़ेकर
(DELHI, India) उन्‍होंने कहा हमारे गठबंधन को विकास के लिए वोट मिलेगा, जावड़ेकर ने कहा कि महाराष्‍ट्र और हरियाणा में कांग्रेस के भ्रष्‍ट शासन को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम दोनों राज्‍यों में दो तिहाई सीटें जीतने में सफल होंगे, उन्‍होंने कहा हम दोनों राज्‍यों में अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जल्‍द ही जारी करेंगे, महाराष्‍ट्र में शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे पर उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही सीट बंटवारे का फार्मूला सबके सामने होगा, जावड़ेकर ने कहा कि मुख्‍यमंत्री हमारे गठबंधन का होगा और चुनाव के बाद नाम भी पता चल जाएगा, उन्‍होंने कहा 1960 से ही किसी पार्टी ने महाराष्‍ट्र में पहले से ही मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा नहीं की है, इसलिए हम भी नहीं कर रहे हैं

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।