हार्ट के आॅपरेशन के बाद से एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट, मुंबई में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद आज शाम दिल्ली आ सकते हैं। इंस्टीट्यूट की और से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि लालू दोपहर तीन बजे डिस्चार्ज होंगे। लालू के करीबी और राजद नेता विनोद कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक हार्ट इंस्टीट्यूट से डिस्चार्ज होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ लेंगे। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस बीच शुक्रवार को शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह लालू प्रसाद से मिलने हार्ट इंस्टीट्यूट पहुंचे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।