हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा होते ही तमाम पार्टियों की सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में क्रिकेटर युवराज सिंह से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि युवराज दोनों राज्यों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। चर्चा ऐसी भी है कि युवराज भाजपा में शामिल होकर हरियाणा से चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के तहत वोट डाले जाएंगे। 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन नतीजों का एलान होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।