बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि दवा घोटाले की पूरी जानकारी नीतीश कुमार को थी। नीतीश सीबीआई जांच से डर रहे हैं। उन्हें सीबीआई जांच का सामना करना चाहिए था क्योंकि उनके ही कार्यकाल में ये दवा घोटाला हुए हैं। उन्ही के द्वारा जांच कमिटी बनाई गई थी। उस वक्त वे मुख्यमंत्री थे और स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार भी उन्ही के पास था। उन्हें हमसे पूछने की जरूरत ही नही थी। यही नही सुशील मोदी ने फिर कहा कि असल मुख्यमंत्री तो नीतीश ही हैं मांझी तो मुखौटा मुख्यमंत्री हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।